{"_id":"5a5669f84f1c1b1f1b8b45b6","slug":"151561284316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की पिटाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की पिटाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोताली के बीबीगंज चौकी के प्रभारी विनोद कुमार सिंह की पिटाई करने के आरोपी मनबढ़ को पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
शनिवार की देर शाम बीबीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के दनापुर गांव निवासी घनश्याम गुप्ता बीबीगंज बाजार में लोगों के साथ गालीगलौज कर रहा था। जिसकी सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो मनबढ़ घनश्युयाम गुप्ता ने ईंट-पत्थर से हमला कर दरोगा को घायल कर दिया और फरार हो गया था। घायल दरोगा का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा आदि धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग के पास से उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।