{"_id":"5a5669f74f1c1b16198b4601","slug":"15156128413-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की पिटाई, लूट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की पिटाई, लूट का आरोप
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के अमृत टेलीकॉम की दुकान में बुधवार की देर शाम घुसे बदमाशों ने दुकानदार की पिटाई कर दुकान में रखी बिक्री की धनराशि लेकर फरार हो गए। बदमाशों के चंगुल से छूटे दुकानदार के शोर मचाने पर एकजुट होकर व्यापारियों ने दो बदमाशों को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
नगर के बरईपार चौराहे पर देवेंद्र जायसवाल पिंटू की मोबाइल की दुकान है। पीड़ित पिंटू के अनुसार देर सायं लगभग सात बजे दो लोग दुकान के अंदर घुसकर बातचीत कर रहे थे कि तब तक दो और लोग आ गए। आते ही सीधे काउंटर की तरफ लपके तो उन्होंने विरोध किया। इस पर पहले से खड़े बदमाश पिटाई करने लगे। वह अपने छुड़ाकर भागे और शोर मचाया तो चौराहे के व्यापारियों ने घेराबंदी दो को पकड़ लिया और दो भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। बदमाशों को लेकर कोतवाली आई। वैसे पुलिस का कहना है कि घटना लूट की नहीं है बल्कि पैसे के लेन देन की है।