फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घरो में दौड़ा हाई टेंशन करेंट मां-बेटा झुलसे

घरो में दौड़ा हाई टेंशन करेंट मां-बेटा झुलसे

Tue, 07 May 2019 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
घरो में दौड़ा हाई टेंशन करेंट  मां-बेटा झुलसे

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में सोमवार की भोर में हाईटेंशन करेंट लोगों के घरों में दौड़ गया। करेंट की चपेट में आने से मां बेटा गंभीर रूप से झुलस गए और कई घरों में फ्रीज, कूलर, पंखा, टीवी, बल्व समेत पांच लाख से अधिक के उपकरण जल गए। झुलसे मां बेटे का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया।
सुरैला गांव में सोमवार की भोर में करीब तीन बजे लोग सो रहे थे। अचानक हाईटेंशन करेंट घरों में दौड़ गया। लोगों के घरों में लगे टीवी, पंखा, फ्रीज, कूलर आदि बिजली से चलने वाले उपकरण फुंकने लगे। घरों की दीवारों में भी करेंट महसूस किया गया।
विज्ञापन

सुरैला गांव में 63 केवीए ट्रांस्फार्मर से निकलकर लोगों के घरों मे ंजाने बिजली का तार 11 हजार वोल्ट लाइन के नीचे से गुजरा है। माना जा रहा कि भोर में चल रही तेज हवा के चलते बास 11हजार वोल्ट बिजली के तार पर गिराया जिससे हाईटेंशन तार 440 वोल्ट बिजली के तार के सम्पर्क में आ गया। जिससे हाईटेंशन तार लोगों के घरों में दौड़ गया। गांव निवासी राधेश्याम सिंह का सबमर्सिबल अचानक चल गया। जिससे राधेश्याम की पत्नी प्रेमलता ंसिंह (54) सबमर्सिबल बंद करने के लिए बिस्तर से उठकर चार्ज में लगा लैंप निकालना चाह रही थी तभी वह झुलस कई। उन्हें बचाने में उनका बेटा सीलू सिंह (27) भी झुलस गया। उनका सबमर्सिबल, पंखा, फ्रीज जल गया। गांव निवासी दीना नाथ सिंह के घर में लगा टीवी, फ्र्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, इनवर्टर, अमरनाथ सिंह के घर में लगे तीन पंखे, कूलर, प्रेम तिवार के घर में सबमर्सिबल, पंखा, टीवी, हरिकेश विश्वकर्मा, मेवा विश्वकर्मा, धर्मदेव सिंह, राजेंद्र राजभर, मखई राजभर, सुल्तान शेख, मो. शेराज, हौसिला शर्मा आदि के घर में भी टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखा आदि जलकर नष्ट रहो गया। जेई प्रदीप कुमार का कहना है कि भेर में तेज हवा के चलते हाईटेंशन तार नीचे से गुजरे 440 वोल्ट तार के सम्पर्क में आ गया। जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed