खेतासराय। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानो व पुलिस ने मंगलवार को खेतासराय कस्बे में फ्लैग मार्च किया । इस दौरान मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया। खेतासराय कस्बा व क्षेत्र के सोंगर, मानीकला, गुरैनी, अब्बोपुर, जमदहा में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीआईएसएफ जवानों के साथ स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता पूरी तरह से निर्भीक व भयमुक्त होकर मतदान करें। किसी के दबाव, बहकावे या फिर लालच में आकर मतदान न करें। यदि इस तरह से कोई डराता या धमकता हो उसकी तत्काल पुलिस को सूचना दें । इसके साथ ही साथ अफवाहों पर ध्यान न दें। चुनाव को प्रभावित करने वाले या किसी प्रकार खलल डालने को चिन्हित करके उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।