{"_id":"5c9920cebdec22140012d486","slug":"151553539278-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बैंक प्रबंधकों को दिए सुरक्षा के टिप्स ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने बैंक प्रबंधकों को दिए सुरक्षा के टिप्स ..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बैंकों से रुपये लेकर जाने वालों के साथ लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को बैंक प्रबंधकों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। उनसे कहा कि वे अपने यहां के सीसी कैमरे दुरुस्त कराएं और चौकीदारों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
एसपी आशीष तिवारी ने बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक में सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए कहा कि बैंकों और एटीएम में तैनात चौकीदारों का सत्यापन जरूर कराया जाए। उनके चाल-चलन का पता करने के बाद ही बैंक उन्हें तैनात करें। सभी बैंक यह सुनिश्चत करें कि उनके यहां सीसी कैमर ऐसे लोकेशन पर हो कि बैंक आने जाने वाले हर व्यक्ति का चेहरा साफ नजर आए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एटीएम के अंदर एक साथ कई लोग प्रवेश न करें। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी चौकीदार को दी जा सकती है। अगर कोई बैंक से अधिक पैसे लेकर जाता है तो उसे सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में पुलिस की मदद ली जा सकती है। साथ ही बैंक में एक आगंतुक रजिस्टर भी बनाएं, जिसमें लोगों का नाम पता बैंक आने का कारण और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। इस इंट्री के बाद ही चौकीदार उन्हें बैंक में प्रवेश दे।
एसपी ने कहा कि अभिसूचना के आधार पर चिह्नित संवेदनशील बैंक की शाखाओं में क्लोज सर्किट टेलीविजन या आलार्म की व्यवस्था इस तरह की जाय कि आवश्यकता पडने पर इसे कोई भी कर्मचारी आसानी से प्रयोग में ला सकें। कोई घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देना चाहिए। उन्होंने बैंक में पुलिस अधिकारियों के सम्पर्क नंबर, कंट्रोल रूम, महिला हेल्पलाइन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के नंबर दीवार पर लिखवाने के निर्देश दिए।