{"_id":"5c631154bdec2273724c4ef4","slug":"151549996372-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवती के कान से छीना झुमका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। स्थानीय कस्बे के इंदिरा चौक के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती के कान से सोने का झुमका छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की छानबीन में जुटी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बदलापुर कस्बे में घनश्यामपुर रोड स्थित देवीप्रसाद हलवाई की पुत्री वंदना बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। इंदिरा चौक के पास पहुंची थी कि सामने से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाभशों ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का झुमका छीन लिया और महराजगंज की तरफ भाग निकले। वंदना ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्नेचरों का हुलिया आदि पूंछने के बाद घंटों भाग-दौड़ करती रही। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़िता के अनुसार झुमके की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है। इसके पहले शनिवार की शाम सुल्तानपुर रोड पर बदमाशों ने पुरानीबाजार निवासी मुन्ना शर्मा की पुत्री रागिनी के कान का झुमका छीनकर भाग गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।