फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्राम पंचायत अधिकारी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज

ग्राम पंचायत अधिकारी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 24 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाजायज धन की मांग पूरी न होने पर वादी की जगह उसी नाम के दूसरे को आवास आवंटित कर सरकारी धन का गबन करने के मामले में सीजेएम के आदेश पर विकास खंड सिरकोनी के ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर की कॉपी कोर्ट में दाखिल की गई।
विज्ञापन

बांकेलाल पुत्र रामसरन निवासी बशीरपुर ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। प्रधान ने उसे आश्वस्त किया था कि आवास के लिए धन आवंटित हो जाएगा। वादी का नाम पात्रता सूची में शामिल हुआ। धन आवंटन के नाम पर प्रधान ने नाजायज रुपये की मांग की। वादी ने गरीबी के कारण रुपये देने में असमर्थता जताई। प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने आपस में षड्यंत्र कर वादी के स्थान पर उसी गांव के बांकेलाल पुत्र वंशी के खाते में आवास योजना का धन आवंटित करा दिया, जबकि वह अपात्र सूची में है। इस प्रकार प्रधान व अधिकारियों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया। शिकायत करने पर बांकेलाल के बैंक खाते से रुपये निकाल कर गबन कर लिया। वादी ने उच्च अधिकारियों को दरखास्त दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब वादी ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का थानाध्यक्ष जफराबाद को आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed