फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिकअप सवार पशुतस्कर दो गावों से उठा ले गए तीन पशु

पिकअप सवार पशुतस्कर दो गावों से उठा ले गए तीन पशु

Sun, 23 Dec 2018 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पिकअप सवार पशुतस्कर दो गावों से उठा ले गए तीन पशु
नेवढिय़ा। थाना क्षेत्र में पशुतस्करों ने शुक्रवार की रात दो गावों से एक भैंस सहित एक पडिय़ा व एक पड़वा पिकअप पर लादकर उठा ले गए। पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस छान बीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गुलालपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार पटेल घर में सो रहे थे। उनकी दो भैस टीनशेड में बधी हुई थी। खटपट की आवाज सुनकर महेंद्र की पत्नी की आंख खुल गई। आवाज सुनकर जब वह बाहर निकली तो देखा कि पशुतस्कर 50 मीटर दूर पिकअप खड़ी कर एक भैंस को लाद चुके हैं। जबकि दूसरी भैंस को लादने वाले हैं। जिसे वह जोर -जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग जग गए। लोगों को अपनी तरफ आते देख पशु तस्कर दूसरी भैस को छोड़ मड़ियाहूं की तरफ भाग निकले।जिसकी सूचना पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को दे दिया है। उधर उसराव गांव के प्रदीप पाल के घर पर सभी सोए थे। तभी करीब छह की संख्या में पिकअप सवार पशुतस्कर 100 मीटर पहले ही पिकअप को खड़ी कर दिए। इसके बाद पशु तस्करों ने प्रदीप पाल की एक पडिय़ा व एक पड़वा पिकअप में लाद चुके थे। जबकि दोनों भैसों को लाद रहे थे। लेकिन पशुतस्करों के लाख प्रयास के बावजूद दोनों भैस पिकअप में नही चढ़ी । जिस पर पशु तस्करों ने एक भैस का बायां सिंह तोड़ दिए और दूसरी भैस को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवाज सुनकर प्रदीप पाल घर से बाहर निकलकर मड़हे से जाकर देखा कि दोनों भैंस सहित एक पड़िया व एक पड़वा गायब है। उसने घर वालो को आवाज देते हुए सड़क की तरफ गया तो देखा की पशुतस्कर जबरदस्ती दोनों भैसों को लाद रहे थे। जब पशुतस्करों ने चिल्लाने की आवाज सुनी और लोगो को अपनी तरफ आते देखा तो दोनों भैसों को छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी 100 नंबर की पुलिस को दिया। जब तक 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक पशुतस्कर फरार हो चुके थे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढिय़ा बंशबहादुर सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। अगर मिली तो जांचकर उचित कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed