{"_id":"5c1be75dbdec2256e63b19e4","slug":"151545332573-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में फायरिंग, ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में फायरिंग, ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त की बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई। एक पक्ष से फायरिंग की गई। फायरिंग की आवज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ललकारा तो मनबढ़ फायरिंग करते फरार हो गए। गांव निवासी छैल कुमारी सिंह आबादी की भूमि पर सुबह निर्माण करा रही थी। जिसकी विपक्ष के लोगों ने विरोध किया। मनबढ़ों ने निर्माण रोक दिया। छैल कुमारी सिंह का आरोप है कि उनके साथ आए बाहरी लोगों ने मारपीट की और हवाई फायरिंग की। शोर सुनकर दौड़े गांव के लोगों ने दौड़ाया तो वे बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस 100 नंबर की पुलिस को दी जब तक पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीण बदमाशों की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिए थे। सरपतहा पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस के लोगों लोगो को घेर लिया ।और पुलिस के रवैये के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना के बाद समय से पुलिस पहुंचती तो बदमाश पकड़े जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।