फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज

13 के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज

Wed, 19 Dec 2018 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
13 के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज
बदलापुर। महराजगंज थाने की पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसीजेएम पंचम के आदेश पर की है। महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर केवल गांव निवासी उदयराज यादव का आरोप है कि उनकी जमीन मीरापुर शिरोमणि गांव में स्थित है। जिसपर गांव के ही त्रिभुवन नाथ , ईशनारायण , जगदीशनारायण एवं देवमणि ने अपनी जमीन का कूटरचित फर्जी दस्तावेज दाखिल कर शिवराम पुत्र लालता निवासी बाहरपुर को बीते 30 अगस्त को बेच दिया । वादी का आरोप है कि घटना के सम्बन्ध में वह थाना बदलापुर में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दिये तो पुलिस ने तहरीर नही लिया। थक हार कर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । न्यायालय एसीजेएम पंचम के आदेश पर पुलिस ने 13 लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है। जिन लोगों पर केस दर्ज है उसमे ंत्रिभुवननाथ ,ईशनारायण, जगदीशनारायण, देवमणि तथा घनश्याम निवासी मीरापुर, शिरोमणि, अखिलेश कुमार , विमला देवी पत्नी ईशनारायण, संगीता देवी पत्नी जगदीश नारायण , राजन , राजू , शिवराम निवासी बाहरपुरखुर्द थाना महराजगंज , लालबहादुर निवासी राजपुर रुखार थाना महराजगंज , ओमप्रकाश निवासी तरियारी महराजगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed