फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल

हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल

Sat, 06 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सिधवन गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे घने कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी पांच लोग एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

भदोही जिले के सर्रोई थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी सुशील कुमार मिश्र सिधवन गांव स्थित अपनी ससुराल में ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे थे। वह अपने दो बेटों व दो भतीजों के साथ बाइक से सिधवन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। बाइक पर सवार सुशील का पुत्र नितिन (14) और भतीजा प्रशांत (16) दाहिनी तरफ गिर गए और ट्रक उन दोनों के ऊपर से गुजर गया। बाइक चला रहे सुशील(48) उनका बेटा नितिन (11) और दूसरे भाई अशोक का पुत्र शशांक (8) बायीं तरफ गिरकर घायल हो गए। नितिन और प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed