{"_id":"5a4e7e394f1c1b35198b4dcb","slug":"151509373217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन टीम ने धान केन्द्र प्रभारी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी करप्शन टीम ने धान केन्द्र प्रभारी को पकड़ा
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर मंडी समिति में एण्टी करप्शन टीम वाराणसी ने धान तौलाने में अधिक पैसा लेने के मामले में गुरुवार शाम को धान क्रय केन्द्र प्रभारी कृष्ण पांडेय को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत किसान रामसूरत पटेल निवासी धौराहरा ने शिकायत पत्र दिया था कि उससे धान तौलाने में अधिक पैसा धान क्रय केंद्र
प्रभारी द्धारा मांगें जाने की शिकायत किया था।धौरहरा निवासी रामसूरत पटेल किसान अपना 35 कुंटल मोटा धान क्रय केंद्र पर लेकर पहुंचा तो उसमें पइया व गंदगी बताकर धान क्रय केंद्र के प्रभारी लेने से इंकार कर दिया। जब पीड़ित किसान ने निवेदन किया तो 2500 रूपए धान क्रय केंद्र के प्रभारी मांग करने लगा। इसकी शिकायत किसान ने एंटी करप्शन वाराणसी के अधिकारियों से किया। जहां किसान को 500 के तीन नोट जिसमें पाउडर लगाकर दे दिया गया। शिकायत कर्ता ने 1500 रूपया जो कार्यालय से मिला था उसके साथ अपना 1000 रूपया मिलाकर 2500 रूपए दे दिया। जैसे ही पैसा धान केन्द्र प्रभारी के हाथ में पहुंचा। तभी इंस्पेक्टर राम सागर के नेतृत्व में आई टीम ने उन्हें पैसे के साथ पकड़ लिया। लिखा पढ़ी करने के बाद उन्हें मुंगरा बादशाहपुर थाने में केन्द्र प्रभारी को सुपुर्द कर दिया। टीम में जीपी जोशी, ओम प्रकाश यादव, तनागेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। पुलिस केस दर्ज कर धान क्रय केंद्र प्रभारी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।