फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ठंड का सितम जारी, किशोरी समेत दो की मौत

ठंड का सितम जारी, किशोरी समेत दो की मौत

Thu, 04 Jan 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। जिले में ठंड का का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं ने लोगों को खूब कंपाया। मुंगराबादशाहपुर में ठंड लगने से किशोरी की मौत हो गई जबकि मीरगंज में खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान की जान चली गई। मीपश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के बीच लोग ठिठुरते रहे। ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। लोग अलाव के सहारे दिन काट रहे हैं। ठंड के चलते किसानों को पशुओं के लिए चारा जुटाने में भी मुश्किलें हो रही हैं।
मंगलवार की आधी रात से ही घना कोहरा छा गया। सुबह पश्चि की दिशा से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने लगीं। जिससे गलन बढ़ गई। सड़कों पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। ठंड के चलते इंटरमीडिएट तक के स्कूल पहले से ही बंद हैं।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव देवकली निवासी विपिन कुमार गौतम (45) मंगलवार की देर रात तक गेंहुं की सिंचाई किए। भोर में वह घर पहुंचे तो ठंड लगने की शिकायत परिवार के लोगों से की। अलाव जलाकर तपाया गया लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती गई। परिजन इलाज के लिए मछलीशहर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बा के नईबाजार मोहल्ला निवासी लक्ष्मी जायसवाल की पुत्री मनीषा जायसवाल (16) ने सुबह करीब दस बजे अचानक पेट में दर्द होने की शिकायत परिजनों से की। पेट में दर्द के साथ उसे कंपकंपी होने लगी। उसे परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में अलाव नही जलने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस भीषण ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं है। कानूनगो बयालसी मिठाई लाल का दावा है कि जलालपुर चौराहा और त्रिलोचन नहर पुलिया के पास अलाव जलवाया जा रहा है। जबकि पड़ताल करने पर पता चला कि दोनों स्थानों में से कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed