{"_id":"5a4d2fa44f1c1b0e788b676a","slug":"151500807712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से अगवाकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन से अगवाकर युवक की हत्या
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से मंगलवार की देर शाम युवक को अगवाकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार को सुबह प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा गांव के निकट रलवे लाइन के किनारे मिला। धारदार हथियार से युवक का गला काटा गया है। युवक की जेब से मिली डायरी से उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। युवक की हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने फतनपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। हत्या क्यों और किसने की इसे लेकर परिवार के लोग भी कुछ भी बता नहीं पा रहे।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहांसा गांव निवासी मनोज कुमार यादव (22) इलाहाबाद के मुबारकपुर में स्थित पंडित राम दुलार पांडेय पीजी कालेज मे बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था । मनोज के पिता नरसिंह यादव लखनऊ में टैक्सी चालक हैं। वह बुधवार को पिता से मिलने लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। मनोज की बुआ का बेटा सनी उसे रात में करीब नौ बजे मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए निकला था। आरोप है कि सनी टिकट लेने गया। टिकट लेकर सनी बाहर आया तो मनोज वहां नहीं था। उसने स्टेशन पर काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। तभी ट्रेन आ गई। मनोज ट्रेन पर नहीं बैठा। सनी ने जब तक ट्रेन खड़ी थी तब तक कई बोगियों में उसकी तलाश करता रहा लेकिन उसका पता नहीं चला। उसने सूचना देकर परिवार वालों को स्टेशन पर बुलाया। परिवार वाले सारी रात स्टेशन और आसपास खोजबीन करते रहे लेकिन मनोज का पता नहीं चला। रात में ही पुलिस को भी जानकारी दी गई। बुधवार को सुबह प्रतापगढ़ जिले के सुवंसा गांव के पास रेलवे लाइन के पास मनोज की लाश पाई गई। किसी धारदार हथियार से उसका गला कटा हुआ था। मनोज की जेब से मिली डायरी से उसकी पहचान कर वहां की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज इलाहाबाद जिले के फूलपुर के मुबारकपुर के पंडित राम दुलार पांडेय पीजी कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। मनोज मुंगरा बादशाहपुर के गरिमा कोचिंग में भी भी पढ़ाई करता था। उसकी तीन बहनें सुधा , प्रीति, व रीतू हैं। वह उनसे छोटा और इकलौता बेटा था। मनोज की हत्या क्यों और किसने की इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि घटना प्रतापगढ़ जिले की है इसलिए मुकदमा वहीं पर दर्ज होगा।