फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरी के आरोपी के घर को दो घंटे घेरकर खड़ी रही पुलिस

चोरी के आरोपी के घर को दो घंटे घेरकर खड़ी रही पुलिस

Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बरसठी। रामपुर थाना के औंरा गांव में चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ग्रामीणों के साथ दो घंटे तक उसके घर को घेरकर खड़ी रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

औंरा गांव निवासी राम अचल पाल के घर रविवार की रात चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़े गए आरोपी नेवढिय़ा थाना के तिवरान निवासी नाटे मुसहर ने अपने साथियों का नाम बताया था जिसका ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने की शिकायत लोगों ने उच्च अधिकारियों से की थी। उच्च अधिकारियों से निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और औरा गांव के एक व्यक्ति के घर दबिश देने पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस को देख आरोपी ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। लोग घर को घेरकर खड़े हो गए। दो घंटे बाद शाम करीब 5:30 बजे थानाध्यक्ष पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे आरोपी के भाई को बुलाकर अगले दिन सुबह हाजिर करने की बात कहकर ग्रामीणों को हटा दिया। पुलिस टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed