फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने, तनाव

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने, तनाव

Mon, 25 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपट्टी गांव में रविवार की सुबह एक युवती का शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। सुबह से शाम तक बातचीत चलती रही। शाम करीब पांच बजे एसडीएम सदर और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव दफनाया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के लाल दरवाजा के निकट स्थित सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानापट्टी मोहल्ला निवासी सुन्नी समुदाय के नफीस अहमद की बेटी तवस्सुम (30) की शनिवार की रात में बीमारी के चलते मौत हो गई। रविवार की सुबह परिवार के लोग शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान खोदने पहुंचे तो शिया समुदाय के लोगों ने वहां कब्र खोदने से मना कर दिया। दोनों पक्ष इस विवाद को लेकर शिकारपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे जहां पुलिस ने समझा बुझाकर विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष उसी स्थान पर शव दफनाने पर राजी हो गए। पुलिस चौकी से लोग गांव पहुंचे और कब्रिस्तान खोदने का काम शुरू कर दिया। करीब घंटे भर बाद बड़ी संख्या में नकाबपोश महिलाएं पहुंची और कब्र को पाटने लगीं। उनका कहना था कि यहां सिर्फ शिया समुदाय के लोग ही शव को दफनाएंगे। इसे लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। गनीमत थी कि एक तरफ से सिर्फ महिलाएं ही थी अन्य बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सूचना पर सरायख्वाजा, लाइनबाजार, कोतवाली पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस ने नोकझोंक र्की। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी बुला ली गई। मौके पर एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, सीओ सिटी नृपेंद्र मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने कहा कि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं दर्ज है। इस पर सभी का समान अधिकार है। क्षेत्राधिकारी नगर नृपेंद्र ने कहा कि पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्रिस्तान खोदवाकर शाम पांच बजे शव को दफन करा दिया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed