फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शार्टसर्किट से दूकान में लगी आग, 10 लाख की क्षति

शार्टसर्किट से दूकान में लगी आग, 10 लाख की क्षति

Sat, 23 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में स्थित एक रेडिमेड और जनरल स्टोर की दुकान में गुरुवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें दुकान में रखा दस लाख का माल और 25 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गया। घंटों प्रयास के बाद दमकलकर्मी ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

सेनापुर गांव निवासी नन्हकू गुप्ता की बजरंग नगर बाजार में अमित ड्रेसेज एंड जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह वह गुरुवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। थोड़ी देर बाद धुएं के साथ लपट उठने लगी। आसपास के लोगों की निद्रा टूटी तो वे शोर करने लगे। शोर सुनकर बाजार और पास के गांव से भी लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड की मदद से ग्रामीणों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक दुकान में रखा करीब दस लाख का माल और 25 हजार नकदी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed