{"_id":"5a3ab2324f1c1b97678c2e37","slug":"15137962979-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला, पांच पर केस
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के भंडरिया टोला रानी झील के पास मंगलवार की देर शाम मनबढ़ों ने युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात है।
भंडरियाटोला निवासी तरुण यादव बुधवार की शाम करीब सात बजे मार्केट से घर लौट रहा था। वह मोहल्ले में पहुंचा था तभी रास्ते में घेरकर मनबढ़ों ने उसपर चाकू, राड से हमला बोल दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर जबतक लोग पहुंचते तबतक वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और हमलावर फरार हो गए। लहूलुहान युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घायल तरुण यादव के भाई निलेश की तहरीर पर पुलिस ने नगर निवासी नूर आलम, कमालुद्दीन, मोहम्मद अख्तर, राजा व अख्तर अली के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर प्राणघातक हमला किया गया है। घटना से मोहल्ले में तनाव को देखते हुए सर्किल के सभी थानों से फोर्स बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात है।