फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समोपुरकला के ग्राम प्रधान बर्खास्त

समोपुरकला के ग्राम प्रधान बर्खास्त

Wed, 20 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के समोपुर कला के ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद मलिक ने ग्राम प्रधान को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के डेढ़ साल बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान की बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हत्या और प्राणघातक हमले के मामले में ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव, मुन्ना यादव, सर्वेश कुमार चौहान को अदालत ने 28 मई 2016 को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। ग्राम प्रधान को सजा सुनाए जाने के बाद से ग्राम प्रधान के कार्यों का दायित्व ग्राम पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी को पंचायत राज अधिनियम के तहत 6 अक्टूबर 2016 से अग्रिम आदेश तक प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस सिलसिले में 11 जुलाई 2017 को पंचायत राज विभाग ने जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल से राय मांगी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल ने पत्र भेजकर सलाह दी कि अरुण कुमार यादव दोष सिद्ध होने के कारण पंचायत राज अधिनियम के तहत चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गए हैं। पंचायत राज अधिनियम की धारा 95(1) जी के अनुसार अरुण कुमार यादव को प्रधान पद से बर्खास्त करके उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के प्राविधानों के तहत नया चुनाव कराया जा सकता है। जनहित में उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 95(1)जी (।।) में निहित प्राविधानों के तहत जिला मजिस्ट्रेट सर्वज्ञ राम मिश्र ने समोपुर कला के ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव को प्रधान पद से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed