{"_id":"5a3179b54f1c1b59678c1f34","slug":"151319200211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कारोबारी से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कारोबारी से दो लाख लूटे
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के रजनीपुर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे कार सवार एक दवा कारोबारी को असलहे के बल पर आतंकित कर बाइक सवार चार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस लूट का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी आदित्य नारायण मौर्य दवा का कारोबार करते हैं। मंगलवार की शाम वह अपनी कार से बदलापुर पहुंचे और वहां सब्जी खरीद कर किसी से मिलने के लिए खमपुर गांव गए। खमपुर से वह सिंगरामऊ आ रहे थे। रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश पीछे से आए और कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार रुकते ही एक बदमाश ने आदित्य नारायण की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। असलहे से आतंकित कर कार में रखा रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी केके चौधरी, एसपी आरए संजय राय, सीओ बदलापुर मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित से पूछताछ की। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उसने एक लाख रुपये कार की डिक्की में रखे थे जो बच गया। जबकि बगल की सीट पर बैग में दो लाख रुपया रखा था जिसे बदमाशों ने लूट लिया। व्यापारी के पास कार में दो नाली लाइसेंसी बंदूक भी थी लेकिन कुछ नहीं कर सके। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।