{"_id":"5a3179a94f1c1b4c528b9467","slug":"15131919917-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट पांच घायल, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट पांच घायल, तनाव
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव में बुधवार की सुबह कब्रिस्तान की विवादित भूमि पर शौच को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। मारपीट में पांच लोगों को चोट आई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव निवासी जमीरुद्दीन की माता का तीन दिन पूर्व निधन हो गया था। वह रोज अपनी माता की कब्र पर फातेहा पढ़ने जाते थे । दो दिन से कब्र के आसपास गदगी देख कर नाराज थे । बुधवार की सुबह जब वह फातेहा पढ़ने गए, तो वहां आसपास शौच करने से लोगों को मना किया । इस पर विवाद हो गया । दूसरे पक्ष का कहना था कि जमीन उनकी है । दरअसल कब्रिस्तान की दीवार नहीं है और दूसरे पक्ष के लोग भी इसके भूभाग पर अधिकार जताते हुए मुकदमा लड़ रहे हैं। ईंट पत्थर चलने पर एक पक्ष के सुरजादे (40), बृजेश (13), स्नेहा (11), प्रेमप्रकाश (20), लक्ष्मीना (35) घायल हो गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर उपचार कराया गया ।