फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रंगदारी न देने पर व्यसायी से मारपीट फायरिंग

रंगदारी न देने पर व्यसायी से मारपीट फायरिंग

Sun, 10 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। पांच लाख रुपए रंगदारी न देने पर क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में रविवार की दोपहर चार मोटरसाइकिल से आए आठ बदमाशों ने फर्नीचर व्यवसाई से मारपीट की। व्यसाई और उसका भाई दोनों बदमाशों से भिड़ गए। आस पास के लोगों ने भी ललकारा तो बदमाशों में से एक ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक पुलिस के जवान से भी बदमाशों ने हाथापाई की और फायरिंग करते भाग गए।
विज्ञापन

बीबीगंज बाजार में अरविंद जायसवाल की फर्नीचर की दुकान है। आरोप है कि अरविंद शुक्रवार की देरशाम वह दूकान पर मौजूद था तभी अखंडनगर थाना क्षेत्र का एक बदमाश मोटर साइकिल से अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचा और पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी। अरविंद ने बात को टाल कर बदमाशों को वापस भेज दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। रविवार की दोपहर करीब एक बजे चार मोटर साइकिल पर सवार आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दूकान पर मौजूद अरविंद को पीटना शुरू कर दिया। यह देख अरविंद का भाई महेंद्र भी बदमाशों से भिड़ गया। ऐसा होता देखकर दुकान के कर्मचारी भी बदमाशों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में खुद को कमजोर पड़ता देखकर बदमाशों ने अरविंद के ऊपर गोली चला दी। लेकिन वह बाल - बाल बच गया। इस बीच वहां पर बीबीगंज चौकी पर तैनात सिपाही राम सकल सिंह पहुंच गया। सिपाही से भी बदमाशों की हाथापाई हुई। भीड़ जुटती देखकर बदमाश फायरिंग करते बेलवाई की तरफ फरार हो गए। दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर मारपीट वह गोली चलने की घटना की खबर से ं दहशत व्याप्त हो गयी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु कर दी। व्यवसाई अरविंद से तहरीर लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed