फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Tue, 05 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के चार स्थानों पर रविवार और सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार वाराणसी के बड़ागांव सुनही निवासी विनोद सिंह (30) के रिश्तेदार शनि सिंह रविवार की देर शाम मड़ियाहूं स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। विनोद और शनि दोनों बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे शिवपुर गांव के पास पहुंचे थे कि किसी चारपहिया वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी मड़ियाहूं में भर्ती कराया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से परिजन विनोद को वाराणसी ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर मडियाहूं कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल शनि का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। दूसरी दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास हुई जहां बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव निवासी अब्दुल करीम (24) पुत्र अब्दुल रहीम सोमवार को गोपालापुर में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। लौटते समय वह पाली बाजार में पहुंचा था कि बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार नकहरा सिंगरामऊ निवासी आकाश विश्वकर्मा (18) पुत्र बाबूराम विश्वकर्मा सोमवार को सिंगरामऊ से घर जा रहा था। वह प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा था कि पिकप से टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार पवारा थाना चिताव गांव निवासी जयलाल (35) पुत्र वंशराज बाइक से सोमवार को जंघई से घर जा रहा था। इसी दौरान अदारी गांव के पास चारपहिया वाहन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। मछलीशहर क्षेत्र के कोठारी गांव के निकट बाइक की टक्कर से कोठारी निवासी कुसुमकली (31 ) घायल हो गई। इसके अलावा सिकरारा थाना क्षेत्र के क़ुरनी गांव निवासी रेनू (30) बाइक से कहीं जा रही थी । पुरवा गांव के निकट बाइक पलट गई जिससे वह घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed