फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बालक की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में बालक की मौत, पांच घायल

Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मीरगंज, मुंगराबादशाहपुर, बक्शा और शाहगंज में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी अमित सोनी का पुत्र निखिल (8) घर के सामने मछलीशहर-जंघई मार्ग के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान ओवरटेक कर रही बाइक की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी मछलीशहर ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मासूम की मौत हो गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने चिंताव गांव निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। आरोप है कि युवक गलत दिशा से और तेज रफ्तार में किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था जिससे हादसा हुआ। बक्शा: जलालपुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी अहकू (25) और मोहित (23) बाइक पर सवार होकर किसी काम से प्रतापगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बक्शा थाने के निकट मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को स्थानीय पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुंगराबादशाहपुर: प्रतापगढ़ की तरफ़ से मुंगराबादशाहपुर मंडी की तरफ आ रहा सब्जी लदा ट्रक सटवा गांव के निकट अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गया। हादसे में सुबह टहलने निकले पाल का पूरा निवासी उमाशंकर मौर्य (60) ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार भादी मोहल्ला निवासी नेहाल अहमद (17) पुत्र बबलू शुक्रवार की देर रात बाइक से घर जा रहा था। आजमगढ़ रोड बाईपास पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, सुरिस गांव निवासी चंदन (14) पुत्र अच्छेलाल शनिवार की दोपहर साइकिल से बाजार जा रहा था। गांव के ही पास ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed