फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चौकी इंचार्ज पर परिवाद दर्ज

चौकी इंचार्ज पर परिवाद दर्ज

Tue, 28 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के छतरपुरी गांव में विपक्षी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा करने पर विपक्षी की शह पर थाने पर ले जाकर टार्चर करने और मुकदमा न उठाने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप में सीजेएम की अदालत ने चौकी इंचार्ज पर वाद दर्ज किया है। साथ ही वादी कमला प्रसाद को गवाही के लिए 13 दिसंबर को तलब किया है।
विज्ञापन

कमला प्रसाद ने परिवाद दायर किया है कि उसके गांव के विपक्षीगण राजनीतिक पकड़ वाले हैं। उसकी चक पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उसे मारापीटा था जिसका मुकदमा सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। 9 नवंबर 2017 को 6:30 बजे विपक्षी की शह पर थाना गद्दी के चौकी इंचार्ज उसे चक पर कब्जा दिलाने के लिए मिट्टी हटवाने लगे। विपक्षी उसे मारे पिटे तो उसने 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया। इस पर चौकी इंचार्ज वादी व उसके भाई को थाने पर ले जाकर बुरी तरह से मारापीटा और चालान कर दिया । कहा कि मुकदमा वापस नहीं लिए तो फर्जी मुकदमे में फंसा कर बर्बाद कर देंगे। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed