{"_id":"5a09e1874f1c1b69678bb40d","slug":"151059709615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपतहा, रामपुर और मीरगंज में हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपतहा, रामपुर और मीरगंज में हुई घटना
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के सरपतहा, रामपुर और मीरगंज थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर रविवार की रात पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में चोर नकद समेत लाखों का माल उठा ले गए। सुबह घटना का जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव में चोर रविवार की रात ओमप्रकाश तिवारी के घर में छत के रास्ते घुसे। इस समय परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने कमरे मे रखे बाक्स से सात हजार नगद, एक लाख से अधिक के आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। परिवार के लोगों ने सुबह घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की रात सिरोली गांव निवासी सिकंदर यादव के परिवार के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान घुसे चोर बाक्स को तोड़ने के बाद नकद और आभूषण समेट ले गए। परिजनों के मुताबिक चोर सामान समेटकर जाने लगे तभी एक महिला की नींद टूट गई। शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। चोर का पीछा किया। भागते समय एक चोर की शाल ग्रामीणों के हाथ में आ गई। ग्रामीण चोर को पकड़ नहीं सके। इसी गांव के पूर्व प्रधान व चौकीदार उमाशंकर सरोज के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के लोग घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। रात में करीब दो बजे चोर एक कमरे का ताला तोड़कर अटैची में रखा सोने का झुमका, पायल सात हजार नकदी समेत उठा ले गए। इसी गांव के कैलाश सरोज के घर का ताला तोड़कर नकदी, कपड़ा, अनाज व बर्तन समेत हजारों का माल पार कर दिया। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के इमिलिया निवासी वृजराज यादव के घर से 150 मीटर की दूरी पर उनका पंपिंगसेट लगा है। दरवाजे की कुंडी को तोड़कर स्टेवलाइजर चोर उठा ले गए। उसकी कीमत 10 हजार रुपये थी।