फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रमजीवी विस्फोट कांड का आतंकी आरोपी पेश

श्रमजीवी विस्फोट कांड का आतंकी आरोपी पेश

Mon, 13 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड में आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन और नफीकुल विश्वास को सोमवार को जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा के बीच लाकर एडीजे प्रथम अजय त्यागी की अदालत में पेश किया गया। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। मामले में बहस के लिए 25 नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहर पुर रेलवे क्रासिंग के पास जोर का बम धमाका हुआ था जिसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई थी। 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में बिचारण चल रहा है। पूर्व में इसी मामले में आतंकी आरोपी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी व ओबैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई को कोर्ट द्वारा दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन



दोहरे हत्याकांड की सुनवाई 27 को
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के वेलाव घाट दोहरे हत्याकांड का मामला सोमवार को एडीजे प्रथम अजय त्यागी की अदालत में पेश हुआ। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। अगली सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तिथि नियत की गई है। केराकत थाना क्षेत्र के वेलाव घाट पर दिनांक 1 अप्रैल 2010 की सुबह ठेकेदारी के विवाद को लेकर गोली मारकर संजय निषाद व नंदलाल निषाद की हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित चार आरोपी बनाये गये हैं। अभी तक जितने भी गवाह पेश हुए सभी पक्षद्रोही हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed