{"_id":"5a05f39b4f1c1b6f548bc597","slug":"151033958219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर प्राणघातक हमला, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर प्राणघातक हमला, भर्ती
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रइया गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मैनबहादुर सिंह (52) पर गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडे से हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात करीब 11 बजे वह घर से दो सौ मीटर दूर माइनर की पटरी पर लहुलुहान हालत में मिले थे। बाइक से करीब दस मीटर दूर वह अचेतावस्था में पड़े थे। उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति नाजुक बताई गई है। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। मैनबहादुर के परिवार के विजय बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भाजपा नेता मैनबहादुर सिंह गुरुवार को गुलजारगंज बाजार से रात करीब 9:30 बजे अकेले अपनी बाइक से घर के लिए निकले थे। उनके घर से 200 मीटर पहले माइनर की पटरी पर रात में करीब 11 बजे गांव के ही किसी व्यक्ति ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा तो शोर मचाया। पास ही 10 मीटर की दूरी पर उनकी बाइक भी पटरी पर गिरी पड़ी थी। सिर से काफी खून निकल कर जमीन पर फैला था। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मैनबहादुर सिंह के छोटे भाई व नगर पालिका इंटर कालेज के प्रवक्ता राज बहादुर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। वह घायल भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने मैनबहादुर को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में उन्हें होश नहीं आया था। वह कोमा में हैं। परिवार के सदस्य विजय बहादुर सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 308 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अभी यह नहीं पता चल सका है कि उनके ऊपर किसने और किस रंजिश में हमला किया। सीओ सदर जया शांडिल्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।