{"_id":"5a00af704f1c1bc8678b9afb","slug":"150999444615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर बाजार की दो शराब की दुकानें हुई निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालपुर बाजार की दो शराब की दुकानें हुई निरस्त
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अवैध शराब बरामद होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जलालपुर बाजार स्थित देशी शराब की दो दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। दोनों दुकानें एक महिला के नाम हैं जिसके पति धनंजय समेत सात लोगों को फजी होलोग्राम लगी शराब की शीशियों की 152 पेटियां बरामद होने के मामले में आरोपी बनाया गया था। यह अवैध शराब धनंजय के भाई शिवपूजन के ईदेपुर लोहगाजर गांव स्थित मकान से बरामद की गई थी। इस मामले जिलाधिकारी ने रविवार को दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
पिछले दिनों ईदेपुर लोहगाजर गांव में शिवपूजन के मकान से 152 पेटी शराब बरामद की गई थी। शराब की शीशियों पर फर्जी होलोग्राम लगाए गए थे। इस मामले में धनंजय समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोपी धनंजय की पत्नी के नाम जलालपुर बाजार में देशी शराब की दो दुकानें चल रही थीं जिनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जलालपुर स्थित दोनों देशी शराब की दुकानों को निरस्त कर दिया। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के ईदेपुर लोहगाजर में 29 सितंबर को नकली शराब बरामद हुई थी। जिसके घर शराब बरामद हुई उसी के परिवार के लोगों के नाम से जलालपुर में दो देशी शराब की लाइसेंसी दुकानें संचालित थी। इन दुकानों के लाइसेंस तीन नवंबर को सुनवाई के बाद निरस्त कर दिए गए।जिले में अब तक शराब की सात दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर किए गए और इनसे लगभग 32 लाख की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है।
इससे पहले जून से अक्टूबर के बीच अनुज्ञापी सुशील यादव के मकान व दुकान से अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी हुई थी जिसके चलते सुशील यादव की सभी 23 भांग की दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अवैध शराब के इखलाफ पिछले पांच माह में चले विशेष अभियान में 560 मामले पकड़ में आए जिसमें 8000 लीटर शराब की बरामदग की गई है। सुशील यादव निवासी हिम्मतपुर बदलापुर के यहां से 92 किलो गांजा, नकली होलोग्राम लगी दस पेटी अवैध शराब, नकली रैपर, देशी शराब की दुकान लेदुकाबाजार में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, देशी शराब दुकान मल्हनी में 76 शीशी अवैध शराब, देशी शराब दुकान फत्तूपुर निस्फी में 74 शीशी अवैध शराब, विदेशी मदिरा दुकान पुरऊपुर में विभिन्न ब्रांडों के 33 शीशी अवैध विदेशी मदिरा, राजेंद्र कुमार पाल पुत्र संतलाल निवासी रामापुर प्रतापगढ़ में 430 लीटर स्प्रिट, पिकअप वाहन, पतिराम यादव निवासी चंदापुर बदलापुर में 76 शीशी अवैध शराब, दस लीटर कच्ची मिलावटी शराब, नकली होलोग्राम व नकली रैपर, वीरेंद्र कुमार यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर केराकत की दुकान से 25 पेटी अवैध शराब, एक स्कार्पियो, सुनील कुमार चौहान निवासी गनापुर, सिकरारा में बाइक और अवैध देशी शराब की बरामद की गई है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिले में शराब की ओवर रेटिंग को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक फुटकर दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा की गई है और विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित कर दिए गए हैं। उप आबकारी आयुक्त वाराणसी मंडल की टीम ने जिले में कई दुकानों का औचक निरीक्षण कर चुकी है। शिकायतों की पुष्टि के बाद से दुकानों पर 185000 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।