{"_id":"59ff5edc4f1c1b59678b9cd0","slug":"150990828115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, आठ घायल
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज/बरईपार। भूमि विवाद को लेकर शाहगंज और बरईपार में हुई मारपीट की दो घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज और मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में बटवारे के विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। इसमें एक तरफ से रामधारी (60), सिकंदर यादव (30), रविंदर कुमार (28) और दूसरे पक्ष से लल्लन यादव (55), सुरेंद्र यादव (45), वीरेंद्र यादव (34), पुत्रगण स्वर्गीय मिठाई लाल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है। उधर, सिकरारा थाना क्षेत्र के गोनापार गांव में ग्राम पंचायत से हो रहे खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी । एक पक्ष के संदीप कुमार (22) सड़क के दोनो तरफ़ से मीट्टी निकालने की बात कही । जिस पर दूसरे पक्ष के मोईम अली(20) ने विरोध किया। इसी बात पर मारपीट हो गई जिसमें संदीप और दूसरे पक्ष से खुर्शीद (48) घायल हो गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।