फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसरा गांव में गुरुवार की रात की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर विवाहिता के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बसरा गांव निवासी नीरज चौहान की पत्नी इंद्रकला चौहान (26) की लाश शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता दूधनाथ ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आदमामऊ गांव के दूधनाथ चौहान ने आरोप लगाया है कि चार वर्ष पूर्व उसने पुत्री इंद्रकला की शादी नीरज चौहान के साथ की थी। अपनी क्षमता के अनुसार उसे दहेज भी दिया था लेकिन बेटी ससुराल गई तो दहेज कम मिलने की बात कहकर पति नीरज, सास निर्मला और ननद सोनी व पूजा उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। उसी प्रताड़ना से ऊब कर इंद्रकला ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पिता दूधनाथ की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



किशोरी को भगाने की आरोपी महिला गिरफ्तार
घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र एक गांव से किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को शुक्रवार को बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा स्थित उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया। लापता किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन गांव निवासी विवाहिता पूजा पत्नी गोरेलाल बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव में अपने ननिहाल में रहती है। वह दो अक्टूबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गई थी। घटना के बाद से वह फरार चल रही थी। शुक्रवार को ननिहाल में आने की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed