फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूमि विवाद को लेकर मारपीट, 10 घायल 18-40-22

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, 10 घायल 18-40-22

Mon, 30 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में रविवार को सुबह करीब दस बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी, डंडे, ईंट पत्थर चले जिसमें कुल दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों तरफ से कुल दस लोेगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकारपुर गांव निवासा बाढ़ूराम प्रजापति और पन्नालाल के बीच काफी दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार को सुबह दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे, ईंट पत्थर चले। एक पक्ष से बाढ़ू राम (60), शिवपूजन (22), मिठाईलाल (52), श्यामदेयी (50), सुनील (28) , हीरावती (20) तथा दूसरे पक्ष से पन्नालाल (50), प्रमोद (28) पुनीत (21) और पूनम (24) घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख शिवपूजन, बाढ़ू, मिठाईलाल, श्यामदेवी व दूसरे पक्ष के पन्नालाल, प्रमोद व पुनीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों तरफ से तहरीर लेकर पुलिस ने कुल दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed