फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लापता किशोरी की कुएं में मिली लाश, हत्या की आशंका

लापता किशोरी की कुएं में मिली लाश, हत्या की आशंका

Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिदखोरा गांव में गुरुवार की सुबह कुएं में किशोरी का शव पाए जाने से सनसनी फ़ैल हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिदखोरा निवासी जयनारायण की पुत्री प्रीति (17) कलापुर गांव में स्थित एक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। 17 अक्तूूबर की सुबह वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की सुबह एत्मादपुर में बस्ती से दूर एक कुएं से दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने कुएं में पानी भरवाया तो शव ऊपर आ गया। शव की पहचान प्रीति के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है की छात्रा की हत्या हुई है या उसने खुद आत्महत्या की है। इस इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed