फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वालों पर केस

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वालों पर केस

Sun, 22 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नौकरी देेने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों पर स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज किया है। जालसाजों ने 24 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाकर कर लाखों रुपये ऐंठा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने पीड़ित मुकेश कुमार प्रजापति पुत्र केदार नाथ निवासी उमरपुर की तहरीर पर सराय रूस्तम निवासी गुलाब चंद यादव पुत्र तीरथ राज यादव और बाभनपुर निवासी धनेशंवर यादव पुत्र हलधर यादव के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों जालसाजों ने खुद को पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव का रिश्तेदार बताकर कई लोगों को नौकरी देने का झांसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में जिला कोआर्डिनेटर पद पर नियुक्ति के संबंध में गुलाब यादव ने डेढ़ लाख व धनेश्वर यादव ने 50 हजार रुपये लेकर नियुक्ति पत्र दे दिया। ज्वाइनिंग कराने की बात की गई तो दोनों ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने बताया कि जालसाज उसके भाई महेश कुमार प्रजापति सहित लगभग 24 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके है। थानाध्यक्ष केके मिश्र ने बताया कि मुकेश कुमार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed