फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व जिला पंचायत सदस्य को बदमाशों ने मारी गोली

पूर्व जिला पंचायत सदस्य को बदमाशों ने मारी गोली

Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बरसठी/रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर तिराहे के पास शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौहीद आलम को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उन्हें एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

भाऊपुर गांव निवासी तौहीद आलम (50) का गोपालापुर बाजार में भी मकान है। वह देर शाम को अपने बाजार वाले मकान से घर जा रहे थे। बाइक से गोपालापुर तिराहे के पास पहुंचे थे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और चलती बाइक पर ही उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। बाजार में मौजूद पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और उन्हें उठाकर एक निजी चिकित्सालय ले गई। जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गदया। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। सूचना पर नेवढिय़ा, रामपुर, मडिय़ाहूं थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ रामभवन यादव भी मौके पर कैंप कर रहे हैं। इस घटना को दस दिन पूर्व बाजार में छेडख़ानी की घटना को लेकर हुई मारपीट और दूकान में तोडफ़ोड़ की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति है। एसपी केके चौधरी का कहना है कि बदमाशों ने गोली मारी है। घायल को वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था के लिए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed