फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पशु तस्करों ने होमगार्ड पिता पुत्र को किया घायल

पशु तस्करों ने होमगार्ड पिता पुत्र को किया घायल

Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने होमगार्ड पिता पुत्र को किया घायल
पशु तस्करों के पथराव से टूटा पुलिस की गाड़ी का शीशा
मीरगंज। जिले में पशु तस्कर पशुपालकों के लिए ही नहीं बल्कि पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गए हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में गुरुवार की रात पिकअप सवार पशु तस्करों ने भैंस लादने का विरोध करने पर होमगार्ड और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने सड़क पर घेरेबंदी की तो तस्करों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के किशुनदासपुर गांव निवासी होमगार्ड शाहबान (55) अपने घर के बाहर सो रहा था। गुरुवार की रात करीब एक बजे आसपास उसने देखा कि तीन लोग उसकी भैंस खोल रहे है। पिकअप माइनर की पुलिया के पास खड़ी थी। उसने जब विरोध किया तो तीनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनका बेटा आरिफ (18) पिता को बचाने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी। पशु तस्करों ने पिता-पुत्र को पिकअप पर बैठाने का प्रयास किया। पिता-पुत्र के शोर करने पर गांव के लोग जुट गए। यह देख पशु तस्कर पथराव करते भाग निकले। इसकी सूचना पर गोधना बाजार के पास यूपी 100 की पुलिस ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बंधवा बाजार तक पशु तस्करों का पीछा किया पर वे मछलीशहर की तरफ भाग निकले। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। इससे पहले भी पुलिसकर्मी सहित कई लोगों पर पशु तस्कर हमला कर चुके हैं लेकिन पुलिस किसी भी पशु तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पशु तस्करों का नेटवर्क तोड़ना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पशु तस्करों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed