{"_id":"59b587754f1c1bf37f8b5afb","slug":"150506893816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपु्र। बदलापुर थाने की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर की है। आरोपी युवक ने स्कूल जा रही किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था।
पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने कहा है कि उनकी बेटी 11वीं की छात्रा है। वह शनिवार को स्कूल जा रही थी। गांव से बाहर सुनसान रास्ते पर पहुंची थी, तभी एक युवक डरा धमकाकर उसे सीवान में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके भाई को जान से मार देगा। धमकी के भय से किशोरी ने घर आने पर जुबान नहीं खोली लेकिन सोमवार को उसने सारी बात मां से बताई। बेटी को लेकर मां सोमवार को थाने पहुंच गई और तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक मनोज कुमार सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।