{"_id":"59b1988a4f1c1bf67f8b4c78","slug":"150481116311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में पथराव से मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार में पथराव से मची अफरातफरी
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैगहां बाजार में गुरुवार को दोपहर एक अध्यापिका से लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। पथराव को देखते दूकानें बंद हो र्गइं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर विवाद को समाप्त करा दिया। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज के कदनापुर गांव की एक अध्यापिका रूपाली खेतासराय क्षेत्र के जैग़हां बाजार में रहकर मुस्तफाबाद के एक निजी जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाती हैं। आरोप है कि अध्यापिका के पिता सुरेश ने गुरदौली निवासी प्रबंधक चन्द्रजीत के पुत्र संजय से 13000 रुपये एडवांस लिया था। इधर अध्यापिका रूपाली अपनी तनख्वाह मांग रही थी । इसी विवाद में बुधवार को संजय को कदनापुर के चार लोगों ने घेर कर लारपुर नहर के पास पीट दिया था । गुरुवार को इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया जब जैगहाँ बाजार में विद्यालय प्रबंधक की तरफ से गुरदौलीगांव के दर्जनों लोग और अध्यापिका पक्ष से कदनापुर गांव के दर्जनों लोग इकठ्ठा हो गए और मारपीट करने लगे। इस बीच गांव के लोगों के बीच पथराव भी हुआ। भयवश कुछ देर के लिए बाजार में दूकानें बंद हो गई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे लोगो को खदेड़ दिया। बाद में सीओ शाहगंज अवधेश शुक्ल भी मौके पर पहुंचे । थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया की दोनो गांवों के दोनों पक्षों की बैठक बुला कर विवाद समाप्त करा दिया।