{"_id":"59a315474f1c1b04118b4992","slug":"15038600417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, चालक घायल
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। जौनपुर-इलाहाबाद हाईवे पर सिकरारा मौर्य बस्ती के पास रविवार की भोर में अनियंत्रित कार खाई में गिर गई। इस घटना में कार चला रहे डाक्टर घायल हो गए। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव निवासी तथा बरदह सीएचसी के पूर्व चिकित्सक डा. मुकेश गुप्ता कमला नेहरू मेडिकल कालेज इलाहाबाद में पीजी कर रहे हैं। वह इलाहाबाद से अपनी कार खुद चलाते हुए घर जा रहे थे। रविवार की भोर में इलाहाबाद जौनपुर मार्ग पर सिकरारा थाना से महज 300 मीटर आगे मौर्या बस्ती के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें झपकी आ गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ खड़े छोटे पेड़ों से टकराती हुई खाई में चली गई। सड़क पर टहलने निकले ग्रामीणों ने कार का पिछला शीशा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से इलाज के लिए जौनपुर भेजवाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे के समय यह संयोग ही था कि सामने से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा भारी वाहन से कार की टक्कर होती तो हालात कुछ और ही होते। दुर्घटना में कार बुरी से तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।