फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की रात मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के खेताब चढ़ई नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गिरोह के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और जौनपुर के थानों में हत्या, हत्या का प्रयास और लूट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों पर 12 -12 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बाइक, लूट के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एसपी शैलेश पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बदमाशों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं रात में फोर्स के साथ बदमाशों की तलाश में गोशाला तिराहे पर मौजूद थे। उसी वक्त थानाध्यक्ष खेतासराय मय फोर्स व क्राइम ब्रांच की टीम भी वहां पहुंच गई। सभी आपस में बातें कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इटाए बाजार की तरफ से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर मड़ियाहूं की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने खेताब चढ़ई नहर पुलिया पर पहुंच कर घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। बाइक सवार पुलिस टीम के करीब पहुंचे ही थे पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इतने में ही बदमाश पुलिस टीम को लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे और बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों में एक संजय उर्फ टुनटुन निवासी रामपुर थाना फूलपुर वाराणसी तथा दूसरा रमजान अली उर्फ राजू निवासी खरका कोटवा थाना लोहता जिला वाराणसी का निवासी है। दोनों ने कुछ दिन पहले मड़ियाहूं में सराफा व्यवसायी से लूट की दो घटनाओं में शामिल होना कबूल किया। उनके कुछ साथियों को पुलिस लूट के माल के साथ पहले गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों के खिलाफ वाराणसी ,भदोही व मिर्जापुर में लूट, हत्या, और हत्या के प्रयास की करीब 14 घटनाओं को अंजाम दिया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed