फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने ब्यापारी से लूटे दस हजार 19-39-48

बाइक सवार बदमाशों ने ब्यापारी से लूटे दस हजार 19-39-48

Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे के निकट मंगलवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी को तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया और उसके पास से दस हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी भगवंता बिंद गल्ला का व्यवसाय करता है। मंगलवार की देर शाम वह गुलजारगंज बाजार निवासी एक व्यवसायी से हिसाब लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रात में वह मछलीशहर नगर के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर घर जा रहा था। मुख्य मार्ग से जैसे ही वह घर की तरफ मुड़ा वैसे ही पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश व्यवसायी से रुपये मांगने लगे। उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचा साटकर गोली मारने की धमकी दी। फिर भी व्यवसायी ने रुपये निकालने में देरी की तो एक बदमाश ने तमंचे के बट से मारकर उसे घायल कर दिया और दूसरे बदमाश ने जेब से दस हजार रुपये छीन लिया। रुपये लूटने के बाद बदमाश कस्बे की तरफ फरार हो गए। शोर सुनकर गांव और परिवार के लोग पहुंच गए। लोगों ने घायल व्यवसायी को निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने पुलिस को तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ मछलीशहर जया सांडिल्य ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही लूट के आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed