फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग, 12 घायल 19-23-53

रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग, 12 घायल 19-23-53

Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, ईंट पत्थर चले और हवाई फायरिंग की गई। मारपीट में दोनों तरफ से 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामू बिंद व कुंटल बिंद के परिवार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनो पक्षों से जमकर ईठ पत्थर, लाठी डंडे चले जिसमें दोनों तरफ से 12 लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष से हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव, थानाध्यक्ष अरबिंद पांडेय समेत सर्किल के शाहगंज, खुटहन, खेतासराय थाने की पुलिस भी पहुच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनो पक्ष के लोग फरार हो गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं ही थी। दोनो पक्ष के घायलो ने निजी चिकित्सालय में इलाज करवाया। सीओ रामभुवन का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। मारपीट हुई है। किसी भी तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed