{"_id":"594977a24f1c1bc1058b4633","slug":"149798701219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक संग चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक संग चार गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर/सिंगरामऊं। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ तीन लोगों को और सिंगरामऊ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर इलाके के मुगरडीह में स्थित एक ढाबे पर घेराबन्दी की। पुलिस को देख तीन युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों चोरी की बाइक लेकर इलाहाबाद जाने की तैयारी में थे। रात में वे खाने खाने के लिए ढाबे पर रूके थे। चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए तीनों युवक मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। जिनमें प्रदुम कुमार दूबे निवासी सरायरहिचन्दा, रवि कुमार पाल निवासी शिवपुर और अजय यादव सतहरिया का निवासी है। पुलिस के मुताबिक तीनों अभी तक सैकड़ो वाहन चोरी कर उसे बेच चुके हैं।
उधर सिंगरामऊ थाने की पुलिस ने भी चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सोमवार को सायं पहितियापुर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। बादलापुर की ओर से आए एक बाइक सवार को रोक कर पुलिस ने कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि बाइक सुजानगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पकड़े गए युवक ने अपना नाम धनंजय निवासी कुसहां थाना सिंगरामऊ बताया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।