फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यूपी डायल 100 के सिपाही कर रहे मनमानी

यूपी डायल 100 के सिपाही कर रहे मनमानी

Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी डायल 100 में तैनात सिपाहियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। कुछ तो बहुत अच्छा काम कर रहे और कुछ की कार्यप्रणाली से विभाग की किरकिरी हो रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने ऐसे सिपाहियों की सूची तैयार करने का निर्देश सभी सीओ को दिया है।
विज्ञापन

यूपी डायल 100 में जिले के 140 हेड कांस्टेबल एवं 140 सिपाहियों की तैनाती की गई है। इन्हें बकायदा ट्रेनिंग कराकर 57 टीमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है। वैसे तो इनके वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। लेकिन इनकी मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज जिले में यूपी 100 नंबर पर 100 से 125 काल आते है। पहले से थाने पर तैनात सिपाहियों को ही उसी इलाके में डायल 100 पर तैनात कर दिया गया जिससे वह ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहीं नहीं ऐसे सिपाही मौके पर ही लेन देन कर मामले को निपटा देते है। इस तरह की कई शिकायतें थानेदारों को मिली है। उन्होंने लिखित रूप से एसपी को ऐसे सिपाहियों की करतूतों से अवगत कराया है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी शैलेश पांडेय ने ऐसे सिपाहियों की सूची तैयार करने का निर्देश सभी सीओ को दिया है। माना जा रहा है कि सूची तैयार होने के बाद ऐसे सिपाहियों का स्थानांतरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से थाने पर तैनात सिपाहियों को ही उसी इलाके में डायल हंड्रेड पर तैनात कर दिया गया जिससे वह ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें मिली है। ऐसे सिपाहियों की सूची तैयार कराई जा रही है। सूची तैयार होने के बाद इन्हें हटाया जाएगा।
शैलेश पांडेय
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed