{"_id":"5cd08941bdec22073e1166b3","slug":"141557170497-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फायरिंग कर महिला से लूट लिया चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमारी बाभनपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह(36) सोमवार को अपनी पत्नी शिखा(34) के साथ बाइक से बदलापुर से घर लौट रहे थे। महराजगंज बाजार से जैसे ही वह अपने घर बाभनपुर की तरफ मुड़े तभी घर से चार सौ मीटर पहले दो बाइक पर सवरा चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार को रोक लिया। एक बदमाश ने शिखा के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र खींचने लगा। तभी शिवकुमार ने विरोध किया। एक बदमाश ने असलहे से हवाई फायरिंग करते हुए गले से चेन खींच लिया। और सुजानगंज की तरफ भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने महराजगंज रोड पर स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाला। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।