फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुम्बई से कमाकर लौट रहा अधेड़ जहर खुरानी का शिकार

मुम्बई से कमाकर लौट रहा अधेड़ जहर खुरानी का शिकार

Sun, 31 Mar 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुम्बई से कमाकर लौट रहा अधेड़ जहर खुरानी का शिकार

विज्ञापन
सिकरारा। बभनौली गांव निवासी हरी लाल तिवारी (55) शनिवार को प्रयाग राज से रोडवेज बस द्वारा घर आते समय जहरखुरानी के शिकार हो गए। उन्हें रोडवेज बस का कंडक्टर सिकरारा चौराहे पर बेहोशी की हालत में उतार कर चला गया। वह मुंबई में किसी प्राइवेट फर्म में दरबान की नौकरी करते हैं। शनिवार को वे दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज स्टेशन पहुंचे। उनकी पत्नी इरावती देवी ने बताया कि उन्होंने दन में 12 बजे फोन पर बताया था कि वे बस में बैठ गए हैं और तीन घंटे बाद सिकरारा पहुंच जाएंगे। बाद में उनकी जहरखुरानी की सूचना मिली तो वे लोग भाग कर सिकरारा पहुंचे। इस दौरान हरीलाल तिवारी के सारे सामान व जेब से पैसे बदमाश ले कर फरार हो गए थे। जेब में मोबाइल रह गया था और टिकट था। परिचालक ने टिकट के आधार पर सिकरारा में बेहोशी की हालत में उतार दिया। उनकी जेब से मिले मोबाइल से घर का नंबर देखकर सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed