फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जाली पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

जाली पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
जाली पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी एक जालसाज को पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। चिलबिली निवासी जावेद खान पुत्र शेर बहादुर ने जाली दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। पुलिस की जांच में पता चला कि आवेदक की न सिर्फ वल्दियत गलत है बल्कि पहले अपने अपने दादा को पिता बताकर उसने पासपोर्ट बनवाया था। उसके आधार पर दस साल तक सऊदी अरब में नौकरी की। वापस आने पर पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया तो उसने वल्दियत में अपने पिता का नाम दिया था। दलाल के जरिए फर्जी आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र भी फर्जी बनवा लिया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि उसने निवास प्रमाण पत्र पर दस्तखत ही नहीं किया है। उसका फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया है। पुलिस उसे फोन कर कागज के सत्यापन करने हेतु थाने बुलाया। इसके बाद जालसाज को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया। पुलिस ने एजेंट मुजीब निवासी डकहा को भी हिरासत में लिया था। उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया जबकि शेर बहादुर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed