फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विवादित भूमि पर कब्जा करने वालों पर केस दर्ज ..

विवादित भूमि पर कब्जा करने वालों पर केस दर्ज ..

Sun, 07 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
विवादित भूमि पर कब्जा करने वालों पर केस दर्ज ..
मछलीशहर (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घिसुआ खुर्द गांव में विवादित भूखंड पर जबरन निर्माण के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया है। तहसील में अधिवक्ता द्वारा आत्मदाह के प्रयास के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अब तहसील अधिवक्ता संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोलनापुर गांव निवासी अधिवक्ता अवनींद्र उर्फ पप्पू दूबे की कस्बा घिसुवा खास में पुश्तैनी जमीन है। उस भूमि पर फूलखां मीरपुर खास निवासी गोपाल, जैपाल, सीमा पत्नी गोपाल, राजू, सरोजा आदि बुधवार की रात में निर्माण शुरू कर दिया जबकि दीवानी न्यायालय से यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया है। अधिवक्ता का आरोप है कि तीन माह से तहसील, थाने का चक्कर काटते रहे लेकिन निर्माण नहीं रोका गया। गुरुवार को इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद भी कोतवाली पुलिस ने निर्माण नहीं रोका तो शुक्रवार को अधिवक्ता अवनींद्र ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीओ का घेराव किया। विरोध के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अधिवक्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed