फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   व्यापारी के घर पर हमला, तोड़ी कार, दी धमकी

व्यापारी के घर पर हमला, तोड़ी कार, दी धमकी

Mon, 22 Apr 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर पर हमला, तोड़ी कार, दी  धमकी

विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक पठान टोला में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के घर पर चढ़कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अजहरुद्दीन नगर के कई प्रतिष्ठानों के संचालक है। व्यापारी के मुताबिक शनिवार देर रात जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहरी कमरे में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश इनके घर के बाहर पहुंचे और बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खोलने पर बदमाशों ने हमला करने की नियत से पिस्तौल निकाली तो व्यापारी ने दरवाजा बंद कर शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही व्यापारी द्वारा सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए और क्षतिग्रस्त कार का मुआयना किया। मौके एक खोखा बरामद किया गया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed