फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा नेता समेत दो घरों से नौ लाख की चोरी

भाजपा नेता समेत दो घरों से नौ लाख की चोरी

Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता समेत दो घरों से नौ लाख की चोरी

विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाने क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष सभा नारायण पाठक समेत दो लोगों के घरों का ताला तोड़कर मंगलवार की रात नकदी समेत नौ लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और डॉग स्क्वॉड पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

सभा नारायण पाठक के घर में छत के रास्ते चोर घुसे और उनकी बहू जिस कमरे में सो रही थी उसका दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया। चोर बगल के कमरों का ताला तोड़कर आलमारी से एक लाख रुपये नकदी व सोने चांदी के जेवरात समेत आठ लाख का सामान समेट ले गए थे। सुबह बहू सोकर उठी तो दरवाजा बाहर से बंद था। उसने शोर मचाया तो बरामदे में सो रहे लोगों दरवाजा खोला। अगल-बगल के कमरों के दरवाजों और आलमारी का ताला टूटा था और सारा सामान गायब था। पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंच गई। डॉग कमरे से निकल कर खेत के रास्ते चार सौ मीटर दूर एक दूकान के पास जाकर रुक गया। यहीं से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित संतोष चोरसिया के घर के मुख्य दरवाजे पर लगे चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने अटैची , बाक्स से एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed